अमेरिका ने कड़े शब्दों में इज़राइल के पीएम की आलोचना की राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इज़राइल के इस सैन्य हमलें पर इज़राइल पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
इज़राइल के इस कदम से दुनिया भर में उनकी निंदा हो रही है दुनिया भर में इज़राइल का व्यवहार अमानवीय बताया जा रहा है।
वाशिंगटन डी सी : अमेरिका ने ग़ज़ा युद्ध में इसराइल के तौर तरीकों की आलोचना की है. अमेरिका ने इस बात की भी शिकायत की है कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए इसराइल ने जो वादे किए थे और ग़ज़ा में ज़मीन पर जो कुछ हो रहा है, उसमें काफी अंतर है।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकेंन ने वाशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सुरक्षित इलाकों के बारे में आम लोगों को स्पष्ट रूप से सूचित किया जाना चाहिए।
उन्होंने ये भी कहा कि इन लोगों को खाने-पीने और दवाओं जैसी ज़रूरत की बुनियादी चीज़ों की सप्लाई करनी चाहिए, व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत में आम लोगों की जान बचाए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।
इसराइल का अभी तक ये कहना रहा है कि वो आम लोगों के जानोमाल को हो रहे नुक़सान को कम करने के लिए हर ज़रूरी कदम उठा रहा है।
उधर, हमास का ये कहना है कि पिछले दो महीने में ग़ज़ा में इसराइल की सैन्य कार्रवाई के कारण 17 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई है जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं।

