बिहार पटना : पटना में लगे नीतीश कुमार को 'दूसरा गांधी' वाले पोस्टर, BJP-RJD ने कसा तंज।

Bihar Patna

बिहार पटना : पटना में लगे नीतीश कुमार को 'दूसरा गांधी' वाले पोस्टर, BJP-RJD ने कसा तंज।

बिहार पटना : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति गर्माई हुई है। लोजपा नेता चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति नाथ पारस जहां लोकसभा सीट को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लगाया गया है एक पोस्टर चर्चाओं का विषय बना हुआ है, जिस पर बीजेपी और आरजेडी ने तंज कसा है।

पोस्टर में "समानता का पाठ पढ़ाने" के लिए नीतीश कुमार की तारीफ की गई है। जदयू के नेताओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुधार लाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं और कहा कि वह महात्मा गांधी द्वारा अपनाए गए रास्ते पर चल रहे हैं।

पोस्टर में लिखा गया-" गांधी जी कर्मभूमि पर समानता का पाठ पढ़ाने वाले देश के दूसरे गांधी नीतीश कुमार का पाटलिपुत्र में स्वागत है।"

आरजेडी ने बताया गांधी जी का अपमान

इधर, नीतीश कुमार को 'दूसरा गांधी' बताए जाने वाले पोस्टर पर अन्य राजनीतिक दलों ने भी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि पोस्टर नीतीश कुमार के भक्तों ने लगाया है, लेकिन महात्मा गांधी का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। राम मनोहर लोहिया का हवाला देते हुए तिवारी ने कहा, महात्मा गांधी जैसे लोग हजारों साल में एक बार पैदा होते हैं।

बीजेपी ने कसा तंज

वहीं नीतीश कुमार को लेकर लगाए गए पोस्टर मुख्य विपक्षी दल बीजेपी को भी रास नहीं आए हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि देश की राजनीतिक के सबसे अवसरवादी नेता नीतीश कुमार हैं। नीतीश पिछले तीस साल से लालू का विरोध करते रहे और अब कुर्सी के लिए लालू की गोद में जा बैठे हैं।