रक्षाबंधन से पहले सीएम शिवराज का महिलाओं को गिफ्ट, किए कई वादे।
MP
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन से पहले भोपाल में रविवार को आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में कई घोषणाएं की हैं।
शहर के जंबूरी मैदान में आयोजित सम्मेलन में महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए उन्होंने लाडली बहना योजना में मिलने वाले 1000 रुपये को 1250 रुपये कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यह राशि हर माह अक्टूबर से मिलेगी, उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि अब तक पुलिस और दूसरी भर्तियों में जो 30 प्रतिशत भर्तियां बेटियों की होती थी उसे अब बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां आधी से ज्यादा बहनें नहीं चाहेंगी कि उस क्षेत्र में शराब की दुकान हो, तो वहां अगले साल से शराब की दुकान बंद कर दी जाएंगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा ताकि हमारी बहनों को सस्ता गैस सिलेंडर मिल जाए।
उन्होंने कहा कि बहनों से बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी. गरीब बहन का बिल हर महीने 100 रुपये आए, इसका इंतजाम किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में इस साल के आख़िर में चुनाव है और शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार को वापस लाने के लिए नई-नई घोषणाएं कर रही है।

