बिहार :- पटना क्या आपका फोन अपने आप बजने लगा मत हो परेशान
बिहार :- पटना क्या आपका फोन अपने आप बजने लगा मत हो परेशान
बिहार :- पटना से द भारत न्यूज आज सुबह से ही कई मोबाइल यूजर्स के स्मार्टफोन पर इमरजेंसी अलर्ट सर्विस के मैसेज आ रहा है। और फोन जोर से रिंग भी कर रहा है। इसे लेकर कई मोबाइल यूजर्स घबरा रहे हैं। बता दे कि कई मोबाइल यूजर्स को लग रहा है। कि उनके साथ स्कैन हो गया है। लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। यह इमरजेंसी अलर्ट मैसेज सरकार द्वारा भेजा जा रहा है। आपको बता दे की भारत सरकार 20 जुलाई से कई मोबाइल यूजर्स के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट की टेस्टिंग कर रही है। और इस मैसेज को दूरसंचार विभाग द्वारा भेजा जा रहा है। इमरजेंसी अलर्ट क्या है चलिए जानते हैं। सरकार कैसे इसका इस्तेमाल करने वाली है।
क्या है मैसेज में ?
सबसे पहले जान लेते हैं कि सरकार द्वारा भेजे जा रहे इस मोबाइल अलर्ट मैसेज में क्या लिखा है। मोबाइल स्मार्टफोन पर मिले मैसेज के अनुसार या भारत सरकार के दुरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रांड कास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया है। एक नमूना परीक्षण संदेश है। कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें।
क्योंकि इस पर आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यन्वित किये जा रहे हैं। अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचने हेतु भेजा गया है। इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है।
क्या है वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट
दरअसल में सरकार एक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर काम कर रही है। ताकि बाढ़, सुनामी, तूफान, या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके। इमरजेंसी अलर्ट इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम का एक हिस्सा है। जिसका उपयोग सरकार दूर संचार विभाग की मदद से मोबाइल स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को अन्य प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए अलर्ट कर सकती है। इमरजेंसी अलर्ट से लोगों को पहले से आपदा के दौरान सचेत करके उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी।
फिलहाल सरकार इस सिस्टम को टेस्टिंग कर रही है। और कई लोगों के मोबाइल स्मार्टफोन पर इस तरह के अलर्ट भेजे जा रहे हैं। विभाग के मुताबिक एक मैसेज एक इमरजेंसी ट्रायल है। ताकि आपदा जैसी इमरजेंसी स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके।
वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट के फायदे ?
वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट न केवल प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थितियां में बल्कि युद्ध या अन्य प्रकार की आपात स्थितियों के दौरान भी उपयोगी साबित हो सकता है। दरअसल आज के समय में मोबाइल स्मार्टफोन टीवी रेडियो की तुलना में अधिक इस्तेमाल किया जाता है। बता दे की सभी मोबाइल फोन में यह अलर्ट डिफ़ॉल्ट रूप में ऑन रहता है। लेकिन आपका फोन में यह सेटिंग ऑन नहीं है। तो आपको अपने फोन में मैन्युअल रूप से ऑन करना पड़ सकता है।
अपने फोन में ऐसे ऑन करें इमरजेंसी अलर्ट
यदि आपके फोन में इमरजेंसी अलर्ट की सेटिंग ऑन नहीं है तो आप इसे मैन्युअल ऑन कर सकते हैं।
यदि आप आई फोन यूजर है तो आपको फोन की सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है और गवर्नमेंट अलर्ट को ऑन करना है। वही एंड्रॉयड फोन में भी इस सेटिंग को ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना है। फिर सेफ्टी और इमरजेंसी पर क्लिक करना है। आप यहां से इमरजेंसी एसएमएस अलर्ट सोर्स वाले ट्रैगल को ऑन कर दें।