बिहार चुनाव के रुझानों से अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी, 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचे दो शेयर
बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई है। बिहार विधानसभा चुनावों में विपक्ष ने अडानी का मुद्दा उछाला था।
बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई है। बिहार विधानसभा चुनावों में विपक्ष ने अडानी का मुद्दा उछाला था।
शेयर मार्केट में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई है।
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों की आज हो रही मतगणना में शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी आई है। बिहार विधानसभा चुनावों में अडानी का नाम भी उछला था। विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बिहार में भागलपुर के पीरपैंती में 10 लाख पेड़ और 1,050 एकड़ जमीन गौतम अडानी को पावर प्लांट लगाने के लिए सालाना 1 रुपये में दे दी गई। चुनावी रुझानों के बीच अडानी पावर का शेयर 1.5 फीसदी अधिक तेजी के साथ 156 रुपये पर पहुंच गए।
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर भी 2 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 2553 रुपये पर पहुंच गया। अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का शेयर 1 फीसदी से अधिक उछल के साथ 1,523.45 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा उछलकर 1,050 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। अडानी टोटल गैस का शेयर भी करीब 2 फीसदी उछलकर 635.10 रुपये पर पहुंचा।
शेयर मार्केट का हाल
एनडीटीवी के शेयर भी कारोबार के दौरान 2 फीसदी उछलकर 89.90 रुपये पर पहुंचे। अंबूजा सीमेंट का शेयर 4.5 फीसदी से अधिक उछलकर 564.80 रुपये पर पहुंचा। केवल एसीसी और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स आज 400 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ खुला। अमेरिका और एशिया के शेयर बाजारों में गिरावट के कारण ऐसा हुआ। दोपहर बाद 1.20 बजे सेंसेक्स 240.01 अंक यानी 0.28% गिरावट के साथ 84,238.66 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

