बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के बी. एड. के छात्रों ने एन एच आर सी सी बी से लगाई न्याय की गुहार

बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के बी. एड. के छात्रों ने एन एच आर सी सी बी से लगाई न्याय की गुहार

✍???? रिपोर्ट भोपाल

मानवाधिकारों के प्रति अग्रणी संगठन"राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो" के प्रदेश कार्यालय के पास बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के बी. एड. चतुर्थ सेमेस्टर के सैकड़ों छात्रों के साथ हो रही ना इंसाफी के विषय में शिकायत प्राप्त हुई छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष प्रेम नारायण आर्य ने कुलपति को पत्र लिखा है। बी एड 4th सेमेस्टर के कई छात्रों को 0 (जीरो) नंबर दिए गए है जब की छात्रों का कहना है की उन्होंने कॉपी के 32 पेज लिखे है उसके पश्चात भी उन्हे 0 (जीरो) नंबर दिए गए है। एक ही विषय में वीएनएस कॉलेज भोपाल के लगभग 40% छात्रों को फेल कर दिया गया।जबकि उन्ही छात्रों के अन्य विषयों में लगभग 70% से ज्यादा मार्क प्राप्त हुए हैं।इससे प्रतीत होता है की छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । अतः उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेकर एन एच आर सी सी बी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमनारायण आर्य ने बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्रों के उपरोक्त विषय की कॉपियों को पुनर्मूल्यांकन कराए जाने हेतु पत्र लिखा ।