'चाचा नीतीश को 10 में 9 नंबर, अब राजद को कोई भी तोड़ सकता है', तेज प्रताप यादव ने दे दिया बड़ा बयान

Tej Pratap Yadav News: बिहार की राजनीति में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से सियासी सनसनी फैला दी है। उन्होंने कहा है कि RJD अब उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां उसके 25 विधायकों को कोई भी तोड़ सकता है।

'चाचा नीतीश को 10 में 9 नंबर, अब राजद को कोई भी तोड़ सकता है', तेज प्रताप यादव ने दे दिया बड़ा बयान

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई के बाद सूबे में राजनीति ने भी नई करवट ले ली। बावजूद इसके अब एक बार फिर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव सुर्खियों में आ गए हैं। एक न्यूज चैनल पर बातचीत के दौरान जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों के ही बारे में कई बातें कही हैं। इनमें जदयू के लिए सुकून है तो राजद के लिए बैचैनी वाली बात।



नीतीश को 10 में 9 नंबर- तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव से जब ये पूछा गया कि वो नीतीश कुमार को बतौर मुख्यमंत्री 10 में कितने नंबर देंगे तो तेजप्रताप यादव ने कहा कि नीतीश को 9 नंबर मिलने चाहिएं। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि 'नीतीश कुमार मेरे पापा लालू प्रसाद यादव के पुराने मित्र रहे हैं। वो तो हमारे चाचा के समान हैं और राजनीति में बहुत वरिष्ठ हैं। अगर हमलोग की बात कीजिएगा तो उनके सामने तो हम बालक ही हैं।

 

चाचा पेट सहलाते हैं तो बड़ा अच्छा लगता है- तेज प्रताप यादव

उनसे ये सवाल भी पूछा गया कि उनकी मां राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ कर ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। इस पर भी तेज प्रताप यादव ने बड़ा सधा हुआ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'राजनीति में ऊपर-नीचे चलता रहता है। लेकिन पारिवारिक और निजी रिश्ते अपनी जगह होते हैं।' इस दौरान तेज प्रताप यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'चाचा (नीतीश कुमार) काम के दौरान कभी भी अपारदर्शी नहीं होते थे, वो हमेशा न्यूट्रल रहते थे। लेकिन जिस तरीके से वो अपना पेट सहलाते हैं तो वो देख कर मुझे बड़ा अच्छा लगता है।


सम्राट चौधरी पर तेज प्रताप यादव ने जताया भरोसा

तेज प्रताप यादव ने जब से अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई है, तब से वो अपने पिता की पार्टी राजद और भाई तेजस्वी यादव को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि इस दौरान वो राजद की धुर विरोधी NDA के बारे में अलग बातें कहते हैं। सम्राट चौधरी के सीएम बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि चाचा नीतीश कुमार के अधूरे काम को सम्राट चौधरी पूरा करेंगे और बिहार के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे।

चाचा (नीतीश कुमार) अपने काम के दौरान न्यूट्रल रहा करते थे। जिस तरह से वो अपना पेट सहलाते हैं, उसे देख कर बड़ा अच्छा लगता है।

तेज प्रताप यादव, अध्यक्ष, JJD

 




राजद विधायक कभी भी टूट सकते हैं- तेज प्रताप यादव

इसी बातचीत में तेज प्रताप यादव ने राजद के बारे में पूछे गए सवाल पर बड़ी बात कह दी। उन्होंने  Tejasvi yadav पर भी आरोप लगाया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि राजद से वो जैसे ही बाहर आए, पार्टी का पतन शुरू हो गया। तेजस्वी यादव पब्लिक से पूरी तरह कट गए हैं और जनसंपर्क भी नहीं कर रहे। ऐसे में RJD की हालत उस मोड़ पर पहुंच गई है कि सिर्फ 25 विधायक हैं और उन्हें कभी भी कोई भी पार्टी तोड़ कर खुद के साथ ला सकती है।