ए सी पी राकेश बघेल का NHRCCB के पदाधिकारिओं द्वारा सम्मान संगठन को हर सम्भव मदद देने का किया वादा
✍???? भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
मानवाधिकारों संरक्षण के प्रति कार्य करने वाली गैर सरकारी संगठन के पदाधिकारियों ने भोपाल के हनुमानगंज थाने में पदस्थ एसीपी राकेश बघेल से मुलाकात की तथा उन्हें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों तथा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई तथा संस्था के प्रदेश सचिव तल्हा आरिफ द्वारा कुछ मुख्य बिंदुओं पर उनके साथ चर्चा की गई । फैज़ खान जिला उपाध्यक्ष भोपाल ने पुराने भोपाल के कुछ समस्याओं के लेकर विस्तार में चर्चा की और पुलिस प्रशासन को कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से सेवा प्रदान करने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर पुराने शहर के अनेक प्रतिष्ठित समाज सेवक शौकत खान शफीक भाई एवं अनुभवी अधिवक्ता रिजवान व नादिर भाई उपस्थित थे ।

