बिहार :- भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम संपन्न

बिहार :- भोजपुर जिले के सहार प्रखंड में भाजपा अध्यक्ष रवि रंजन के नेतृत्व में जिला भाजपा टीम अंधारी गांव पहुंची। टीम ने गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ब्रह्मचारी जी के घर से अपना देश अपना माटी अभियान के तहत उनके घर की मिट्टी ली और स्वतंत्रता सेनानी के संघर्षों को याद किया। भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत का कलश यात्रा अभियान के दौरान सैनिकों के सम्मान में पेरहाप,इनुरुखी,सहार, अंधारी में देश के सेवा में समर्पित वीर शहीदों एवं भूतपूर्व सैनिकों के घर घर जाकर उनके परिजनों द्वारा उनके घर की मिट्टी को संग्रह किया। जिससे सभी सैनिकों की परिजनों के अंदर एक गर्भ की अनुभूति हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि रंजन सिंह तथा मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सह जगदीशपुर जिला पार्षद श्रीमती पूनम कुमारी जी के नेतृत्व में अमृत कलश में सभी सैनिकों के परिजनों के परिवार से मिट्टी का एकत्रित किये। इस मौके पर उपस्थित लोगों में जिला महामंत्री श्रीमती पूनम कुशवाहा, मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के जिला संयोजक सह जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, जिला मंत्री भाजपा भोजपुर, सहार तरारी विधानसभा प्रभारी विनय बेलाउर, शहर मंडल अध्यक्ष रवि रंजन सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश रणवीर उपाध्यक्ष अशोक कुमार, केशो राय, बबन राय, नरेंद्र राय, बिट्टू सहित कई लोग मौजूद थे।

बिहार  :- भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम संपन्न
बिहार  :- भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम संपन्न