महारानी लक्ष्मीबाई विधा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

महारानी लक्ष्मीबाई विधा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

महारानी लक्ष्मीबाई विधा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 

सरीला (हमीरपुर)- विकासखंड गोहाण्ड क्षेत्र के महारानी लक्ष्मीबाई विधा मंदिर बरौली में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल सभी छात्र छात्राओं ने गांव की गलियों में भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्र प्रेम भावना का संदेश दिया।

विद्यालय प्रांगण में प्रबंधक शिवसिंह यादव द्वारा ध्वाजारोहण किया गया।और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात विधालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। नैन्सी ने जलवा तेरा जलवा गीत में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।छवि, रोशनी,सोनिका ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया। सुनीता सुमन ने मेरी शान तिरंगा गीत में खूब तालियां बटोरी। रक्षा ने गजब कर गयी ब्रज की राधा गीत में नृत्य करके वाह वाही लूटी।

बच्चों ने देशभक्ति के गीतों व नृत्यों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने ‘तिरंगा है शान हमारी है जान हमारी’ गीत द्वारा ऐसा समां बांधा कि समस्त वातावरण देशभक्तिमय हो गया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत के द्वारा सभी का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने सभी बच्चों व नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों व राष्ट्र के प्रति सदैव नतमस्तक रहने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापको रामरतन दीक्षित, एच के राजपूत व मैडम काजल यादव ने देशप्रेम से संबंधित संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सुसज्जित नन्हे-मुन्ने बच्चों में जोश व उत्साह दिखाई दे रहा था। बच्चों द्वारा राष्ट्र हित के लिए प्रतिज्ञा ली गई।अंत में विद्यालय के प्रबंधक शिवसिंह यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएँ दी। और विद्यालय में आयें हुए अतिथियों एवं अभिभावकों व समस्त स्टाफ काआभार प्रकट किया।