भाजपा बस्ती के जिला अध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्रा 

भाजपा बस्ती के जिला अध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्रा 
भाजपा बस्ती के जिला अध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्रा 

यूपी में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को मजबूती से जीतने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यूपी में 50 से ज्यादा जिलों के नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। बस्ती जिला में लोकसभा चुनाव और जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए बस्ती जिले से विवेकानंद मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

चुकी पुराने जिला अध्यक्ष भी ब्राह्मण समाज से आते थे इस बार भी भाजपा ने ब्राह्मण समाज पर भरोसा जताते हुए या जिम्मेदारी सौंपी है 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन कसौधन के अगुआई में बस्ती की 5 विधानसभा सीट में सभी विधानसभा सीटों पर जीत का पंचम लहराया था

बीजेपी शीर्ष नेतृत्व द्वारा नए जिला अध्यक्ष बनाए गए महेश शुक्ला द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी रोस का सामना करते हुए 5 में से चार विधानसभा सीट हार गए जिसको देखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं

नए जिला अध्यक्ष के लिए लोकसभा चुनाव में जीत एक बड़ी चुनौती है क्योंकि बस्ती में भाजपा पर रोस पांच में से चार विधानसभा खोकर साफ साफ देखा जा सकता है 

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि बड़े शहरों में जिला अध्यक्षों को पार्टी ने पूरी तरह बदल दिया है।

वहीं, इस बार पूर्व विधायक और एमएलसी को भी जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। इस क्रम में एमएलसी हंसराज वहीं बलिया की कमान पूर्व विधायक संजय यादव को सौंपा गया है। वहीं आगरा, बरेली समेत कई जिलों के जिलाध्यक्ष नहीं बदले गए हैं। पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है।